2 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

टीडी थाना पुलिस एवं डीएसटी द्ववारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 2 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अज़हर मुम्बई से ड्रग्स उदयपुर ले कर आरहा था।

जानकारी के अनुसार थाना पुलिस एवं डीएसटी को आसूचना के आधार पर आरोपी अज़हर निवासी खांजीपीर को पकड़ तलाशी ली तो उसके पास एमडीएमए ड्रग्स मिला जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया है

कार्यवाही करने वाली टीम : लीला राम थानाधिकारी टीडी व डीएसटी टीम प्रभारी दिलीप सिंह झाला, हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रहलाद पाटीदार, कांस्टेबल अनिल पूनिया, उपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, करतार सिंह, फिरोज खान

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!