भींडर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । श्री गुलाब सिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय ब्लड स्टोरेज सामान्य यूनिट की और से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।चिकित्सालय की ओर से विधायक का मोठड़ा, उपरना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ रक्तदान को लेकर युवा से लेकर बड़े बुजुर्गों तक में गजब का उत्साह देखा गया । समस्त रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर ड़ॉ. राजीव आमेटा डॉ.संकेत जैन ,डॉ. सुरेंद्र यादव,डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत,अभय दक, निवेदिता जोशी, उदयपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष माधवलाल अहीर ,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुंदर लाल लिखमावत, पार्षद मुबीना बोहरा,गोपाल चौबीसा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!