विद्यालय में सांप को रेस्क्यू किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के नांदवेल सरकारी स्कूल में सुबह 9:00 बजे सांप निकलने से स्कूल में हड़कंप मच गया । बाद में अध्यापक कैलाश प्रजापत ने मावली निवासी कमलेश सुथार को सूचना दी एवं सभी छात्रों को जहां सांप बैठा था । वहा से दूर सुरक्षित स्थान पर बैठाया एवं साँप वाले परिसर में किसी को नहीं जाने दिया । फोन करते ही सुथार मौके पर पहुंचे एवं उक्त सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया एवं स्कूल के स्टाफ प्रिंसिपल एवं समस्त छात्रों को सांप के बारे में जानकारी दी। एवं बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। सुथार करीब पांच सालों से मावली क्षेत्र में निशुल्क सेवा दे रहे हैं इनको प्रशस्ती पत्र भी मिले हुए हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!