बद्रीलाल जाट भूमि विकास बैंक के चेयरमैन निर्वाचित
सहकारिता क्षेत्र में विकास की नीतियों को बताया जीत का आधार

उदयपुर । भूमि विकास बैंक के चेयरमेन पद के चुनाव में पूर्व विधायक और पूर्व डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट सिंहपुर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर मदनगोपाल निर्वाचित हुए।
बद्रीलाल जाट के चेयरमैन और मदन गोपाल के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक,विधायक चंद्रभानसिंह आक्या,अर्जुनलाल जीनगर,जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़,पूर्व चेयरमैन भूमि विकास बैंक कमलेश पुरोहित, सी के एस बी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर,के वी एस एस अध्यक्ष प्रवीण सिंह, पूर्व उप प्रधान सी पी नामधराणी,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट,रतन डांगी ,मंडल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, रामेश्वर धाकड़, विश्वनाथ टांक,नरेंद्र पोखरना,भरत जागेटिया,राजन माली,हरीश गुरनानी,गोवर्धन जाट,लोकेश त्रिपाठी,रवि विरानी, विनित तिवारी, दशरथ मेनारिया, आदि ने भूमि विकास बैंक में स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। सभी ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन,उपाध्यक्ष और सभी डायरेक्टर्स का मुंह मीठा कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष गौतम दक ने इसे भाजपा की सहकारिता क्षेत्र में विकास की नीतियों की जीत बताते हुए सभी के सहयोग की जीत बताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी,सभी विधायकों , जिला प्रमुख और जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की समग्र मेहनत को जीत का आधार बताया और विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता क्षेत्र के आगामी चुनावों और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा जिले की सभी सीटों पर विजय श्री प्राप्त करेगी।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा कि सांसद सी पी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह में अभिवृद्धि हुई है और प्रत्येक चुनाव में भाजपा की जीत आगामी चुनावों का शुभ संकेत है । उन्होंने इसे भाजपा संगठन की जीत बताते हुए सहकारिता के क्षेत्र में भाजपा की एक और उपलब्धि बताया।
जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ ने इस जीत को किसानों के प्रति केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की विजय बताते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की सहकार क्षेत्र में किसानों के लिए लागू महत्वपूर्ण योजनाओं की जीत बताया।
विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने विश्वास जताया कि वे भाजपा के अनुशासित सिपाही के रूप में किसानों के हित में इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!