मावली में मूसलाधार बारिश
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी लोग पसीने से हुए बेहाल शाम को 7 बजे एकाएक तेज हवा के साथ मे तेज बारिश हुई । सुबह से तेज धूप के साथ दिनभर भीषण गर्मी का दौर चला इस बीच शाम को बादल छाए ओर बारिश का दौर शुरू हुआ। आधा घण्टे तक मूसलाधार बारिश के बाद रुक रुक कर बारिश का दौर चलने से कई जगह पानी ही पानी भर गया।
बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। मावली के सदर बाजार में स्थित सब्जी मंडी , फतहनगर रॉड,उदयपुर रॉड पर कई जगह पानी भर गया।
जिससे व्यापारी व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा।
आसपास के खेतों में पानी भर गया।
बारिश होने से किसानों को खुशी हुई। ओर फसलों को राहत मिली।
जानकारी के अनुसार मावली के आसपास के गाँवो में भी बारिश होने की सुचना मिली।
