आसपुर व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन,नवगठित सलूम्बर जिलें शामिल करने की मांग

डूंगरपुर जिले के आसपुर और साबला क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और आसपुर व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों के लोग आसपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर जमा हुए। तहसील कार्यालय के बाहर धरना देते हुए लोगो ने आसपुर और साबला को नव गठित सलूंबर जिले में शामिल करने की मांग मुखर की। एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए समानता मंच के संरक्षक दिग्विजय सिंह ने कहा कि नया जिला बनने से आमजन को काफी सुविधाएं सहज मिल सकेगी। नया जिला बनने से विभिन्न तरह की जिला स्तरीय भर्ती में नए सिरे से पद मिलेंगे, जिससे कई बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इसका फायदा अन्य योजनाओं में मिलने वाले बजट में भी मिलेगा। वही आसपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि नए जिला मुख्यालय सलूंबर से दूरी आसपुर की मात्र 22 किलोमीटर तो साबला की 36 किलोमीटर रह जाएगी। जबकि पूर्व में यह दूरी डूंगरपुर जिला मुख्यालय से 45 और 60 किलोमीटर हुआ करती थी। जैन ने आरोप लगाया कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते साबला को डूंगरपुर से अलग होने देना नही चाहते। इधर सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आसपुर और साबला को नव गठित सलुम्बर जिले में शामिल करने की मांग की है |

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!