उदपुरिया और वेजपुर में संपन्न हुए बकरी पालन कार्यशाला
सराडा,विनोद कुमार रेगर । आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से सराडा के वेजपुर एवं उदपुरिया खालसा में सात दिवसीय उन्नत बकरी पालन कार्यशाला सम्पन्न हुआ आईसीआईसीआई फाउंडेशन के बकरी वैल्यू चैन कार्यक्रम के तहत आदिवासी महिलाओं को बकरी उत्पादन एवं आय बढाने के साथ ही नस्ल सुधार बीमारियों से बचाव एवं बकरियों को दिया जाने वाला आहार पशु चाट, मसाला बोगस, नीम तेल , बनाने का तरिका भी बताया गया, पशु आहार बनाकर महिलाओं को वितरण किया गया, इस दौरान स्थानिय पंचायत के सरपंच लक्ष्मण मीणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता देवी व वार्ड पंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण राहुल दर्जी ,अंशिका चौधरी पशु सखी पार्वती देवी और संस्थान प्रतिनिधि रमेश चौधरी उपस्थित रहें।
