आबकारी विभाग खेरवाड़ा की NH 48 पर कार्यवाही : 28.46 लाख रूपए की अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, चालक गिरफ्तार
खेरवाड़ा,शुभम जैन । आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर लिया, वहीं आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खेरवाड़ा आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़, प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई, मांगीलाल जमादार, बंशीलाल ,होमगार्ड अमृतलाल, सोहनलाल, सिपाही जगदीश मय जाब्ते के साथ खेरवाड़ा-उदयपुर एन एच 48 पर नाकाबंदी की, इस दौरान उदयपुर की ओर से आते कंटेनर एम एच 40 बीएल 5883 को रुकवाकर जांच की, तो कंटेनर में विभिन्न अंग्रेजी ब्रांडो की अवैध शराब के कार्टन पाए गए। जिस पर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर आबकारी थाना परिसर लाकर गिनती की, तो कंटेनर में पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांडो के कुल 374 कार्टन पाए गए। जिसकी कुल कीमत 28 लाख 86 हजार 840 रुपए बताई गई। पुलिस के अनुसार अवैध शराब गुजरात परिवहन के लिए ले जाई जा रही थी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब व कंटेनर को जब्त कर आरोपी चालक सतपाल पुत्र मेहर सिंह निवासी कालवा, जिंद, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
