कृष्णा कल्याण संस्थान की ओर से सात दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आरंभ
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर । कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन ने बताया कि अपनी बिटिया जिसका बचपन में स्वर्गवास हो गया था आज उसकी स्मृति में जिसकी आज 3/7/23 सोमवार को 31 वीं जयंती पर 5 राज गर्ल्स बटालियन डबोक उदयपुर केम्पस मे बरगद, नीम, पीपल, जामुन और कई तरह के पेड लगाएं गए अलग-अलग क्षेत्रों में सात दिवस तक पौधरोपण कार्यक्रम रखा जाएगा।
इस अवसर पर माया बहन ने बताया कि बिटिया कि स्मृति में हर वर्ष कृष्णा कल्याण संस्थान द्वारा पौधरोपण किया जाता है।
यह कार्य हमें आजीवन उसकी याद दिलाता रहता हैं। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बडा महत्व है इसलिए सभी को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद मे कम से कम दो पेड़़ अवश्य लगाने चाहिए। कर्नल राजेश सर ने कहा कि इससे बडी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती स्मृति में उनके नाम से लगाएं पौधे कल बडें होकर हरे-भरें रहेंगे ओर शीतल छाया देंगे । हर वयक्ति पर प्रकृति का ऋण होता है। यह बडा पुण्य का कार्य हैं। कर्नल राजेश सर, मेजर डॉ. अनीता राठौड़ एंव समस्त स्टाफगण आदि उपस्थित रहे। सभी एनसीसी गर्ल्स को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
