जैन की कविताएं पढ़ाई जाएगी मूक बधिर विद्यालय में

ऋषभदेव । देश के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार नरेंद्रपाल जैन की कविताएं इंदौर के मूक बधिर विद्यालय में आठवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई जाएगी। देश में पहली बार मूक बधिर बच्चों एवं युवाओं के समक्ष जैन ने अपना काव्य पाठ किया, जिसे अनुवादक द्वारा इशारों में समझाया गया। कविताओं का इस तरह प्रयोग देश में पहली बार हुआ है।

मूक बधिर बच्चों के सामने काव्य पाठ करते कवि नरेंद्रपाल जैन एवं इशारों में समझाती अनुवादक

जैन का कहना है कि जिन्होंने गीत, संगीत, सुर, तान, रस, आरोह -अवरोह कभी नहीं सुना, लेकिन वे भी एक दिल रखते हैं, जिनमें भावनाओं का गीत, संगीत उमड़ता है। उनके सामने काव्य पाठ कर अपने शब्दों को, अपनी भावनाओं को उन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि जैन की पर्यावरण संरक्षण संबंधी कविताएं भी विद्यालयों में पढ़ाई जा रही हैं। श्रेष्ठ रचनाओं हेतु जैन को पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान एवं विकास केन्द्र द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!