पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान का आयोजन
भींडर । पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व पर सिद्धचक्र विधान का आयोजन हो रहा है ,जिसमें प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का जलाभिषेक एवं नित्य नियम पूजन के बाद विधान की पूजन की जा रही है जो पूरे अस्ठानिका के 8 दिन तक चलेगी। तेरापंथ समाज के मंत्री सूरजमल फांदोत ने बताया की विधान में सभी समाजजन एवं महिला मंडल के सदस्य पूर जोर से भाग ले रहे हैं तथा सायं काल मंदिर जी में भक्ति एवं प्रवचन का भी लाभ मिलता है
