ज्वेलरी शॉप को चोरो ने बनाया निशाना, शटर तोड़कर 6 किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए चोर

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाने के थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा ने बताया कि बड़ोदा निवासी अभिषेक पुत्र रमेश पंचाल ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसकी बड़ोदा गाँव में ज्वेलरी की शॉप है | रोज की तरह वह अपनी शाम को अपनी दूकान बंद करके गया था | अज्ञात चोर रात को आये और उसकी ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे | वही चोर उसकी ज्वेलरी शॉप में रखे 6 किलो चांदी के जेवर चुराकर ले गए है | इधर पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है | वही अज्ञात बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है |

आसपुर से प्रवीण कुमार कोठारी की रिपोर्ट

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!