मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलूंबर प्रस्तावित दोरे को लेकर सराड़ा में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई बैठक
सलूंबर,विनोद कुमार रैगर । आगामी 26 जून 2023 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलूंबर प्रस्तावित दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य,पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में एवं पूर्व विधायक,सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा की अध्यक्षता व सलूंबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सराड़ा,जयसमंद प्रभारी लक्ष्मण सिंह धारोद,सेमारी उप प्रधान,संगठन महामंत्री लाल सिंह मीणा,पूर्व प्रधान देवीलाल मीणा,मॉडीलाल सेंबारा,कन्हेयालाल मेहता,डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह,मण्डल अध्यक्ष धूल सिंह ने की उपस्थिति में आयोजित हुई,बैठक में पूर्व सांसद मीणा ने कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायतवार ज़िम्मेदारी देकर मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा में अधिक से अधिक लोगो को लाने की ज़िम्मेदारीया दी व कार्यक्रम में लोगो को ले जाने की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी बनाकर जिमेदारीया दी।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व जिपस शिवलाल मीणा,फ़ुल शंकर मीणा,श्यामलाल मीणा,जिपस केशवलाल कटारा,केशर सिंह बड़ावली,मण्डल अध्यक्ष गोतम लाल पटेल,झमक लाल सुथार,सेवादल अध्यक्ष सुभाष चोबिसा,ब्लॉक प्रवक्ता नावेद मिर्ज़ा,यूथ विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कटारा,ब्लॉक सचिव नाथुलाल पटेल,एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवराम मेघवाल सहित क्षेत्र के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारिगण,पंचायत समिति सदस्य गण,सरपंच गण,वार्ड पंच गण गण,कार्यकर्ता गण एवं युवा उपस्थित थे।
