सी. पी. एस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 800 लोगों ने किया योग
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2023, को न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रªल पब्लिक स्कूल में सी.पी.एस. व राॅकवुड्स स्कूल ने 5 राज गल्र्स बटालियन एन.सी.सी. के साथ मिलकर योग दिवस मनाया। जिसमें योग गुरु गर्वित चैधरी ने योग का महत्व बताया व उनके निर्देशन में 800 लोगों ने विभिन्न आसन व प्राणायाम किए।
श्रीमान् दीपक शर्मा डायरेक्टर सी.पी.एस. व राॅकवुड्स स्कूल, द्वारा सूबेदार मेजर संजय कुमार व योग गुरु गर्वित चैधरी के स्वागत से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में एक घण्टे का योगाभ्यास सत्रा संचालित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक चरण में मंत्रोच्चार के साथ जीवन में स्वास्थ्य व योग के महत्व को बताया गया। योग गुरु गर्वित चैधरी ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक विभिन्न आसन व क्रियाएँ करवाई जिसमें अपनी श्वासों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश सम्मलित था साथ ही उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवन में प्रसन्न रहना भी आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में श्रीमान् दीपक शर्मा डायरेक्टर सी.पी.एस. व राॅकवुड्स स्कूल एवं प्राचार्या-श्रीमती पूनम राठौड़ सी.पी.एस., प्राचार्या – श्रीमती अंजला शर्मा, राॅकवुड्स हाई स्कूल, प्राचार्या-श्रीमती वसुधा नीलमणि, राॅकवुड्स इन्टरनेशनल स्कूल, इस कार्यक्रम में उपस्थित थेसेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल प्रांगण में योग दिवस का आयोजन सफल एवं प्रेरणास्पद रहा। अंत में योग संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
