आशाधाम आश्रम में दिव्यांगजन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । 21 जून को आशाथाम आश्रम में सिस्टर डेमियन की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिस्टर डेमियन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात आश्रम के कार्यकर्ताओं बेबी प्रजापत व वीना पुर्बिया द्वारा सभी सिस्टर्स का स्वागत किया । योग कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ. लेनी नागदा ने दिव्यांगजन को सूर्य नमस्कार करवाया साथ ही विभिन्न प्रकार के आसन वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, जानू शीर्षासन, प्राणायाम व अन्य व्यायाम करवाए । और हमारे जीवन में योग की महत्ता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सिस्टर क्लोफर्स ने आशाधाम आश्रम में विमंदितों योग दिवस की सराहना की तथा आश्रम में की जाने वाली सेवा के बारे में सभी को धन्यवाद प्रकट किया। मनोवैज्ञानिक डॉ विनय व्यास ने योग के बारे में जानकारी देते हुए सभी को योग के महत्व के बारे में बताइए और कार्यक्रम आयोजन के लिए सिस्टर डेनियम व सभी आश्रम वासियों को धन्यवाद अर्पित किया कार्यक्रम के अंत में सिस्टर सीना ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।
