सांवलिया सेठ के भंडार की तीसरी दौर की अंतिम चरण की गणना हुई
उदयपुर । विश्व प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर मंडफिया में भंडार की तीसरी दौर की अंतिम गणना के बाद भंडार से चढावे की राशि का आंकडा 9.47करोड़ का आंकडा पार हो गया है वही इस बार वेट राशि का आंकड़ा 1 करोड़13 लाख की राशि पहुंच गई है जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर के भंडार से नोटों की गणना का तीसरा दौर मंगलवार को संपन्न हुआ इसके अंतर्गत अब तक की कुल गणना में भंडार से 9 करोड़ 47 लाख 71 हजार ₹556 की राशि प्राप्त हुई है।स्वर्ण व रजत का रिकॉर्ड चढ़ावा… इस महीने में भंडार व बैठ कक्ष में स्वर्ण रजत आभूषण व सामग्री तथा नगदी का भी एकमुश्त रेकार्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है भंडार से स्वर्ण 130 ग्राम रजत आभूषण13 किलो500 के अलावा भेंट कक्ष में स्वर्ण 2 किलो 16 ग्राम 700 मिलीग्राम तथा 61 किलो 836 ग्राम 500 मिलीग्राम रजत आभूषण व सामग्री प्राप्त हुए हैं जो पिछले कई वर्षों से सर्वाधिक रिकॉर्ड है के अलावा ऑनलाइन मनी आर्डर तथा नगद राशि के रूप में मंदिर कार्यालय में 1करोड़13 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं।
