बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, आए दिन आ रहे हैं फाल्ट
बांसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । अजमेर विद्युत लिमिटेड भिंडर द्वारा रखरखाव केवल नाम मात्र ही रखा है वाना- बांसड़ा रोड पर पेड़ों की टहनियां तारों पर लटकती हुई दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 11000 लाइन के तार पर पेड़ों की टहनियों आग दिखाई देती है। ग्रामीणों द्वारा विधुत विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी और पेड़ों की टहनियां नहीं काटी गई जिसे बड़े हादसे होने की संभावना हो रही है। और ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर पर दी अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
