महर्षि पाराशर वेद व्यास आश्रम की कलश व शोभायात्रा आज,19 से 25 तक होगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । महर्षि पाराशर वेदव्यास आश्रम की कलश व शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को मातृकुंडिया में आयोजित होगा। इस दौरान सोमवार को मातृकुंडिया में निर्मित महर्षि पराशर एवम वेदव्यास आश्रम के लोकपर्ण एवम नर्मदेश्वर महादेव,महर्षि पराशर एवम वेदव्यास जी एवम महामुनि शुकदेव जी की मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भी भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमे श्रीमद भागवत कथा का वाचन श्री ज्ञानानंद तीर्थ ज्योतिमठ अवांतर भानपुरा पीठ म.प्र. के मुखारविंद से होगा। आयोजन का शुभारंभ 19 जून सोमवार को मातृकुंडिया में कलश व शोभायात्रा सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। कलश व शोभायात्रा की तैयारियों को समाज के पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। पाराशर समाज द्वारा आयोजित आठ दिवसीय चलने वाले कार्यक्रम में संपूर्ण पाराशर समाज भाग लेगा। साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के बाद में ज्ञान यज्ञ,अखंड रामायण पाठ 25 जून,26 जून को मंदिर निर्माण का भूमि पूजन,समापन एवम महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!