मावली में बिफरजॉय तूफान व चक्रवाती वर्षा का अच्छा खासा असर रहा।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखण्ड क्षेत्र में बिफरजॉय तूफान व चक्रवाती वर्षा का खासा असर रहा। तेज हवा के साथ बारिश का दौर चलता रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार को सुबह से ही अँधेरा छाया रहा और बारिश दौर चलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़को पर पानी भर गया। तेज हवा चलने क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए । बारिश के चलते ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से कई गांवों में बिजली भी बंद रही। फतहनगर रॉड पर सड़क से 10 फुट दूरी पर लगा बड़ा होर्डिंग भी गिर गया गनीमत रही कि कोई जनहानी नही हुई। इधर करीब 8 माह पहले गैस पाईप लाइन डाली गई वहाँ पर जमीन समतल सही नही करने से कई जगह बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
