मेवाड़ रैगर आमसभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह स्थगित
भीलवाड़ा,विनोद कुमार रैगर । दिनांक 17 एवं 18 जून को होने वाली मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृकुंडिया की आम सभा को प्रशासनिक अधिकारियों से विप्र जोय तूफान के कारण स्वीकृति नहीं मिलने से तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति की कार्यकारिणी की तत्काल प्रभाव से अति आवश्यक बैठक बुलाकर के सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया कि। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए 17 या 18 जून को होने वाली आम सभा एवं 18 जून प्रातः 9:00 बजे होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को स्थगित किया गया बैठक की अध्यक्षता श्रीमान नाथूलाल कचनारिया अध्यक्ष ने की। बैठक में गणेश लाल जाटोलिया सचिव शंकरलाल फुलवरिया कांगनी कोषाध्यक्ष रामलाल जाटोलिया उपाध्यक्ष। संयोजक बाबूलाल करोतिया सह संयोजक चंद्रप्रकाश ढढोरिया सह सचिव रामेश्वर लाल उप कोषाध्यक्ष भेरूलाल बारौलिया प्रचार मंत्री मदन लाल रेड़िया संगठन मंत्री योगेश भोजपुरिया प्रचार मंत्री शंभूलाल मौर्य मीडिया प्रभारी मनोहर नुवाल जिला प्रतिनिधि रमेश चंद्र मोहिल गंगाराम आरटिया लोभ चंद फुलवरिया सह प्रचार मंत्री देवीलाल शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकरलाल नावडिया । प्रेमलाल सुकरिया मनोज कुमार बागोरिया प्रकाश चंद्र मजी वाल। एवं युवा प्रकोष्ठ कैलाश चंद्र चंगेरी वाल विनोद कुमार बारोलिया मदनलाल ऑलेडिया। मुकेश कुमार उपस्थित थे कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आमसभा के लिए तिथि निर्धारित करके सूचित कर दिया जाएगा
