राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर से वार्ता

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीयो और सदस्यों ने  सम्मानित नर्सेज साथी के विरुद्ध अखबारों में छपी विवादित टिप्पणी की घोर निन्दा ,एवम् भर्त्सना की। हमारा नर्सेज साथी बिलकुल निर्दोष ,स्वच्छ छवि का व्यक्ति है। संगठन ने आज प्रातः बड़ी संख्या में एकजुटता का परिचय दिया। तत्पश्चात सभी एकत्रित होकर प्रधानाचार्य डॉ विपिन माथुर  से जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया और वार्ता की। जिस पर प्रधानाचार्य ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता पूर्वक लिया साथ ही मीडिया में इस प्रकार किसी भी नर्सिंग ऑफिसर पर टिप्पणी प्रकाशित होना बेहद दुखद और अफसोसजनक बताया। संगठन ने शीघ्र कार्यवाही कर न्याय की मांग की। प्रधानाचार्य ने जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन देकर शीघ्र समाधान की बात कही। संगठन  प्रत्येक साथी के हक के लिए सदैव कृत संकल्पित है। वार्ता में पवन कुमार ,हेमंत आमेटा, महेंद्र सिंह सारंगदेवोत, पंकज जैन, रमेश मीणा, नरेश पूर्बिया,प्रेम प्रकाश मेहता , कृष्ण अवतार गुप्ता, करण सिंह, सूर्य प्रकाश चौहान, एसपी खराड़ी, हरीश चौबिसा, ललित भोजक, अब्दुल,  रमेश पंजाबी ,प्रदीप मेहता, संतोष परमार, विनय पूर्बिया, ओमकुर्डिया ,राजेश जैन, , हेमंत आमेटा तृतीय, भीम सिंह ,कालू ताबियार,  हंसराज, भोम जी, दिनेश माली ,जीतेश वैष्णव ,हितेश लबाना, राजू राम, श्रीदेवी, उमा सोनी,विभा, चेतना, अनीता,इत्यादि कई नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!