सराड़ा : उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर एवं यात्रा का सराड़ा में आयोजन

सराड़ा,विनोद कुमार रैगर । उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर पंचायत समिति सभागार सराड़ा में आयोजित हुआ,सर्वप्रथम गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया व पैदल मार्च कर गांधी दर्शन यात्रा निकाली गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा,गांधी दर्शन ज़िला संयोजक पंकज कुमार शर्मा,जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा, थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता सराड़ा विकास अधिकारी दयाचंद यादव ने की,मुख्य अथिति एवं वक्ताओं द्वारा गांधी दर्शन पर आधारित वक्तव्य,गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,खादी एवं अन्य गांधी जी के रचनात्मक कार्यक्रमों पर जानकारी दी गई।विशिष्ट अथिति में तहसीलदार कृति भारद्वाज,जिपस मंगली देवी मीणा,केशव लाल कटारा,गांधी दर्शन विधानसभा संयोजक शिव सिंह सिसोदिया,जयसमंद सरपंच संघ अध्यक्ष किशन लाल मीणा,सेवादल विधानसभा अध्यक्ष मांगीलाल सेवक,उप सरपंच,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता नावेद मिर्ज़ा,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चोबिसा,यूथ विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कटारा,पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी,वरिष्ठ नेता केसर सिंह बडावली,पुनमचंद मीणा,रतन सिंह राणावत,मण्डल अध्यक्ष झमक लाल सुथार,सरपंच फ़ुलशंकर मीणा,रामलाल मीणा,मणिलाल मीणा,शिवराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता गण,प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद विधानसभा सह संयोजक रमेश चन्द्र चोबिसा ने दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!