कल्याणपुर : जीप और बाईक की भिड़त, दो की मौत, जीप चालक फरार

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षैत्र के घोडासर नलाफला के पास जीप व बाइक की भिंडत, प्रातः 9:30 बजे के आस-पास हुई थी । टोकर चौकी प्रभारी बच्छुलाल घटना स्थल पर पहुचे घायलो को निजी वाहन से सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मृतक अंकित पुत्र हरजी डगार उम्र25 वर्ष निवासी डगार, घनजी पुत्र शंकर मीणा उम्र 18 वर्ष सुर्य नगरी बामनिया जो दोनो पल्सर बाइक से अहमदाबाद से आ रहे थे कि सामने प्रतापगढ क्लुजर जीप ऋषभदेव जा रही थी चालक कि साइड से बाइक टकराने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वही ग्रामीण बताते है कि एक और बाइक आ रही थी गनिमत रही कि वह टकराने के बाद भी उसको कुछ नही हुआ वो मौके से चला गया क्लुजर जीप चालक मौके से फरार हो गया । घटना के बाद रोड जाम हो गया । वाहनो को वहा से हटाया और मार्ग चालु किया वही दोनो शवो का पंचनामा बना कर शव का पीएम कराने मृतक अंकित के हुए है मृत धनजी का परिवार अहमदाबाद है उनके आने के बसाद शव परिजनो को सुपुर्द किया जायेगा । घटना को लेकर अभी जक रिर्पोट दर्ज नही हई है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!