3 दिवसीय मेवाती क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में आयोजित 3 दिवसीय मेवाती समाज की पांचवी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समाज के सदर हाजी अकील हुसैन ने बताया कि तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच सराड़ा व मावली के बीच हुआ। जिसमे मावली की टीम विजेता रही।उसमे विजेता टीम को 10000 रु व ट्रोफी ओर उप विजेता टीम को 5000 रु की राशि दी गई। इसमें मावली सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर की तरफ से दोनों टीमो को 5000-5000 रु दिए गए। इस दौरान समापन में भाजपा विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,निर्मल कुमार लोढ़ा, प्रमोद सामोता,गोवर्धन जाट, मावली सदर आतिक हुसैन , पूर्व अंजुमन सदर मुंशी खान मावली , समाज सेवी उस्मान गनी मेवाती,इकबाल भाई, हाजी भाई सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
