सर्वमान्य नर्सेज संगठनों की प्रथम दौर की वार्ता संपन्न
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । नर्सेज संगठनों की गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, जयपुर में निदेशक अराजपत्रित के साथ नर्सेज की मांगों पर वार्ता हुई। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कि स्वास्थ्य भवन में सुरेश नवल निदेशक अराजपत्रित, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं , जयपुर ने एसीएस ( ACS ) सुब्रा सिंह के निर्देशों पर वेतन एवं भतो में वृद्धि , राजकीय सेवा में रहते हुए पूर्ण वेतन पर बीएससी , एवं एमएससी प्रशिक्षण,नर्सिंग छात्रों के स्टाइफंड में वृद्धि,नर्सिंग कैडर को केंद्र के समान रिव्यू करने , ड्रेस कोड मे परिवर्तन,नर्सेज को प्राथमिक उपचार का अधिकार,ठेका प्रथा से नर्सेज की भर्ती पर रोक एवं मानदेय न्यूनतम 26,500 रुपए करने,संविदा नर्सेज के नियमितीकरण हेतु शीघ भर्ती पूरी करने, नर्सिंग ट्यूटर, एएनएम के पदनाम परिर्वतन, समय बद्ध पदोन्नति, नर्सिंग अधीक्षक पद के पदस्थापन, राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड्स का सर्विस रिकॉर्ड में इंद्राज तथा पदोन्नति पदस्थापन में प्राथमिकता, एएनएम को एप इत्यादि गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना,नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन करने,इत्यादि 11 सूत्री मांग पत्र वार्ता हुई । वार्ता में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी , आरआरएनएयू एवं महासंघ प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना ,आरएनए के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ,भूदेव धाकड़, कैलाश शर्मा, अनेश सैनी, के के यादव, पुरुषोत्तम कुंभज,रामसजन यादव, के के यादव, शिवराम यादव, एएनएम, एल एच वी संघ से सरोज गोधरा उपस्थित रही
