लाम्बा ने कहा केन्द्र की विफलताओं से आम जनता त्रस्त है।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के नुरड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत केम्प का अवलोकन जिला प्रभारी राज्य मंत्री युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा,राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली और मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी ,मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत,पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार पुर्व प्रधान जीत सिंह चुण्डावत, बासलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल गुर्जर,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,घासा मंडल अध्यक्ष रूपलाल डांगी,सेवादल के महेश त्रिपाठी, गुड़ली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित,प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ शर्मा, लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी,जिला युवा उपाध्यक्ष रवि खटीक, खेमली ब्लॉक उपाध्यक्ष समर्थ बडालमिया,युवा नेता शांतिलाल डांगी, धर्मेंद्र वैष्णव ,महेंद्र ,अशोक मेहता,घनश्याम मेहता,महेंद्र सिंह झाला, शोभाग्य सिंह झाला ,देवीलाल गुर्जर,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मनोहर गुर्जर द्वारा अतिथियों का साफा व पगड़ी अपना पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला प्रभारी राज्य मंत्री युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र की सरकार की विफलता से आम जनता त्रस्त है और इस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस महंगाई राहत शिविर के माध्यम से 10 योजनाओं का लाभ देकर आम जनता को राहत प्रदान कर रहे जो सही मायने में पुण्य का कार्य है।
