कल्याणपुर : श्रीमद् भागवत कथा का 701 कलश शौभायात्रा के साथ आगाज
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । महुवाडा काली कल्याण घाम सेवा समिति के गादिपति पुष्पेन्द्रसिह चुडावत ,संत राजेन्द्रगिरी महाराज व धर्मरक्षा समिति कल्याणपुर के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संत अवधेश चैतन्य ब्रहामाचारी महाराज सुरजकुण्ड कुम्भलगढ के सानिध्य में कथा वाचक संत ज्ञानानन्द महाराज के श्रीमुख से से कथा का शुभारम्भ महुवाडा काली कल्याण घाम में हुआ ।

इससे पुव कल्याणपुर जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर से 701 कलश शौभाखया लिकाली गई । जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए वाकला आम्बा बस स्टेण्ड से कल्याण धाम महुवाडा में 21 जमानो ने पोथी सीर पर रखकर पाण्डाल में पहुचें वहा पण्डितो के मंत्रोचार के साथ सात्वीक चिन्ह बनाकर कलश व पोथी कि पुजा अर्चना कर संतो का स्वागत सत्कार किया गया। कथावाचक ने पहला अध्याय श्रद्धालुओ ने सुना इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।
