आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मन्दिर में शान्ति विधान सम्पन्न
भींडर । आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मन्दिर में रविवार को शान्ति विधान सम्पन्न हुआ। महाअतिशय कारी आदिनाथ भगवान पर भव्य जल की शान्ति धारा की गई श्रीपाल हाती के निर्देशन में शान्ति विधान हुआ प्रातः 7बजे विधान बाहुबली भगवान के मन्दिर प्रांगण में प्रारम्भ हुआ मंडप में श्री जी शांतिनाथ भगवान को ठाठ बाट से विराजमान किया विधान के मंडप में एक बड़ा रजत कलश,4कलश चारो कोनो में विराजित किया गया विधान में विराजित सभी धर्म प्रेमी श्रावक एवम श्राविकाओं ने भाग लिया विधान के मुख्य पुण्यार्जक रंग लाल इन्द्र लाल जयंती लाल अक्षय फान्दोत परिवार थे शान्ति विधान में भव्य पूजन जिसमे 120 महा अर्ध श्रीफल , जल,चंदन केसर, पुष्प, अक्षत, बादाम दीप, धूप,केला,मौसमी फलो से पूजन की गई आचार्य शिरोमणि वर्धमान सागर महामुनिराज की पूजन की गई विधान पूर्ण होने के बाद भव्य आरती की बाद में स्वामीवात्सल्य दशा नरसिंह पूरा समाज के नोहरे में रखा गया इस धार्मिक कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया
