चित्रगुप्त सभा में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन
उदयपुर, विनोद कुमार रैगर । अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार शनिवार को शाम 6 से 7 बजे तक चित्रगुप्त सभा उदयपुर माथुर समाज में तीन दिवसीय योग-आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। माथुर समाज के पूर्व उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद माथुर ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत नें शुष्म क्रियाएं करवाकर उन के दैनिक जीवन में उपयोग बताते हुए वृक्षासन, ताड़ासन, अर्धचक्रासन,घुटनों की व कंधों की क्रियाएँ व सूर्य नमस्कार, प्राणायाम भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम विलोम करवाया। वरिष्ठ योग गुरु मुरलीधर गटानी ने आयुर्वेद जीवन पद्धति अपना कर रोगों से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए हित भूख, मितभूख, ऋत भूख के अनुसार भोजन ग्रहण करने , फ़ास्ट फ़ूड जंक फूड से बचने व गृहणियों को केमिकल युक्त कॉस्मेटिक व डिटर्जेंट से बचने की सलाह दी, अंत में उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। उक्त शिविर में गोविन्द माथुर, नवीन, वीरेंन्द्र, कुशाल,जगदीश नारायण माथुर सहित अनेक योगी जन उपस्थित थे
