4 जी संतृप्ति परियोजना के तहत कोटड़ा तहसील के आमरी ग्राम में मोबाईल टॉवर का भूमि पूजन
कोटडा,विनोद कुमार रैगर । भारत सरकार के4जी संतृप्ति परियोजना के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ऐसे सभी गाँवो में जहाँ दुनिया भर में संचार क्रांति होने के बाद भी आज तक संचार सेवाओं का अभाव रहा है वहां भारत सरकार की मदद से 4G के नए मोबाइल टॉवर लगाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम 4जी संतृप्ति परियोजना के तहत कोटड़ा तहसील के आमरी ग्राम में मोबाईल टॉवर लगाने हेतु भूमि पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सांसद उदयपुर अर्जुन लाल मीणा, महाप्रबंधक बीएसएनएल श्री हरि प्रसाद मीणा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे महाप्रबंधक बीएसएनएल श्री हरि प्रसाद मीणा ने बताया कि राजस्थान टेलिकॉम सर्किल में उदयपुर SSA के उदयपुर, राजसमंद है एवं शेष 22 टॉवर्स के चूंकि यह एक समयबद्ध प्रोजेक्ट है राज्य सरकार के निर्देश से टॉवर लगाने के लिए भूमि आवंटन में माननीय उदयपुर कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा साहब का भरपूर सहयोग रहा है। इस अवसर पर मुरारीलाल बंबूरिया, गिरिराज पालीवाल, रमेश कुमार खेर, रसीला देवी, दुर्गा प्रसाद रेडिया, रोहिताश मीना, जय प्रकाश गुर्जर, राजकुमार राठौर, विकास अधिकारी कोटड़ा सहित भरी संख्या में जन प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे
