विधानसभा के घोसुण्डा एवं चन्देरिया मण्डल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

उदयपुर । घोसुण्डा मण्डल की कार्यसमिति बैठक मंगलवार सायं को पावटिया हनुमानजी एवं चन्देरिया की बैठक कुमार वाटिका में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसम्पर्क अभियान से जुड़कर केन्द्र सरकार की उपब्धियों एवं योजनाओं से घर-घर जाकर आमजन को अवगत कराने की बात कही।
मुख्य अतिथि विधायक आक्या ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अपने चार वर्षाें के कार्यकाल में जनता को लुटने का ही कार्य किया है। राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार कर जनता को गुमराह किया, कांग्रेस की आपसी कलह से राजस्थान का विकास रूक सा गया है। आये दिन होने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवा बेरोजगार में अपने भविष्य के प्रति चिंता बढती जा रही है। सरकार राहत केम्प के नाम पर जनता को तपती गरमी में परेशान करने के साथ भ्रमित व गुमराह कर रही है। केन्द्र में मोदी सरकार ने 9 वर्षों में जनता के हितार्थ कई लाभकारी योजनाएं प्रारंभ कर आमजन को राहत देने का कार्य किया है। केन्द्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं एवं सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी योजनाएं चालु की है।
घोसुण्डा मंडल बैठक के दौरान विधानसभा विस्तारक विमलेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल महामंत्री लाला गुर्जर, शिवराज सिंह बैजनाथिया, महाजनसम्पर्क अभियान संयोजक मिट्ठू लाल जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, धनेतकला सरपंच रणजीत सिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य बद्री लाल जाट, दुर्गा सिंह नारेला, शंकर दास वैष्णव, महिपाल सिंह भाटी, गिरधर सिंह, ओम शर्मा, राजमल सुखवाल, मुकेश सोमानी के साथ ही मण्डल के पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, बुथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी, समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
घोसुण्डा के पश्चात सायं चन्देरिया मडंल की बैठक आयोजित की गई। चन्देरिया मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता से महाजनसम्पर्क अभियान से जुडने की मांग की। मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट ने बुथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों से सरल एप पर पन्ना प्रमुख के डाटा एन्ट्री करने की भी बात कही।
विधायक आक्या ने चन्देरिया मंडल के कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों एवं योजनाओं को महाजनसम्पर्क अभियान के माध्यम से जुडकर घर-घर तक पहंुचाने की मांगी करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार के प्रकरण दिन-प्रतिदिन बढ रहे है वहीं मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु नये-नये कानुन पारित कर रही है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को अपना बता कर राज्य सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में घर-घर पहंुच जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगें जिससे अधिक से अधिक आमजन योजनाओं का लाभ ले पायेगें।
बैठक के दौरान अरबन काॅपरेटिव बैंक चेयरमैन इन्द्रमल सेठिया, महाजनसम्पर्क अभियान संयोजक मिट्ठू लाल जाट, मण्डल महामंत्री पूरण सिंह राणा, बालकिशन भोई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, पूर्व मंडल महामंत्री गजेन्द्र सिंह, एस.सी. मोर्चा जिला महामंत्री पूरण रेगर, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मिट्ठू लाल जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरमान खान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विमला शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश सुवालका, संजय सुवालका, जयकुमार कुमावत के साथ ही सभी वार्ड पार्षद, बुथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!