ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन सावित्री बाई फुले मातृ शक्ति संगठन उदयपुर द्वारा आयोजन किया गया था जिसका समापन समारोह
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । स्टेनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर में संपन्न हुआ समापन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता बोहरा ( सेवानिर्वत्त I.A.S. ) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान नरेश डांगी व सम्मानित अतिथिगण के रूप में श्रीमती संजना तिवारी , श्रीमान सत्यप्रकाश मूंदड़ा, राजेश सैनिक जी और संगठन के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे समारोह का संचालन डॉ अनामिका रातलिया और हर्षा भाटी के द्वारा किया गया , समारोह में शिविर में सिखाई गयी गतिविधियों जैसे – केलीग्राफी, डांस, पेंटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया और साथ ही हर्षा भाटी द्वारा डांस की प्रस्तुति भी दी गयी शिविर में सिखाई जाने वाली गतिविधियों का प्रदर्शन समापन समारोह में किया गया ।
समारोह के अंत में श्रीमती हेमंत रातलिया ने उपस्थित
अतिथिगणों , संगठन सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार उद्धबोधन किया गया ।
