एडवोकेट जगदीश चन्द्र पाल बने बसपा के प्रदेश महासचिव
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । बहुजन समाज पार्टी राजस्थान की आज प्रदेश स्तरीय बैठक जयपुर में आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के मुख्य प्रभारी माननीय राम जी गौतम ने बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश से उदयपुर संभाग के बसपा के वरिष्ठ नेता व उदयपुर के मुख्य जॉन प्रभारी रहे एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को आज प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है बसपा के उदयपुर जिले के पूर्व जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओ ओर समर्थको में ख़ुशी का माहौल है इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुमरथ सिंह जहाजी सुरेश आर्य प्रेम बारूपाल विजय बेरवा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम शिला पूर्व विधायक पूरणमल सैनी पूर्व प्रदेश प्रभारी हरि सिंह तेंगुरिया चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ व उदयपुर की जिला टीम उपस्थित रहे ।
