जिला कलेक्टर को मिला वृक्षम मित्र अलंकरण पुरुस्कार

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । जिला कलेक्टर  उदयपुर तारा चन्द  मीणा को उत्कृष्ट प्रशासनिक  सेवा कार्य करने पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा वृक्षम मित्र अलंकरण पुरुस्कार प्रदान किया गया  अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने कलेक्टर महोदय को बताया की  संस्थान द्वारा उदयपुर  ग्रामीण और शहरी  मे 65 सरकारी संस्थानों मे करीब 4000 पेड़ लगा चुके है और इस कार्य की प्रति भी कलेक्टर महोदय को सोपी गई l
 नरेश पूर्बिया ने बताया की इस अवसर पर रहाड़ा फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना सिंह, डॉ मनीषा लोढ़ा, रिषिता सिंह, वृक्षम अमृतम के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रमेश चोरड़िया, सहसचिव नीलेश पालीवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय और महिपाल सिंह उपस्थित रहें

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!