समर्पण निधि, पन्ना प्रमुख अभियान एवं डाटा संग्रहण को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

वल्लभनगर शीतला माता मंदिर में वल्लभनगर मंडल की बैठक का आयोजन

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वल्लभनगर बार नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत, सम्मान

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वल्लभनगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वल्लभनगर रूपगिरी गोस्वामी ने की। इस बैठक में देहात जिला मंत्री भंवर भट्ट, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, सीआर रतन सिंह राठौड़ ने पार्टी के विकास एवं मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान समर्पण निधि कार्यक्रम, डाटा संग्रहण कार्यक्रम सहित पन्ना प्रमुख अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आव्हान किया गया तथा सरल एप्प की जानकारी दी गई। देहात जिला मंत्री भंवर भट्ट ने पार्टी के संपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समर्पण निधि, डाटा संग्रहण, पन्ना प्रमुख अभियान में जुट कर पार्टी को शिखर तक पहुंचाने के बारे में बताया। वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया ने विभिन्न विषयों पर सभी मंडलों में प्रगति रिपोर्ट के बारे में चर्चा की और कार्यकर्ताओं से आग्रह कर कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ को मजबूत करना है तथा रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू करके उन्हें साथ लाने का कार्य करना है। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य धनराज अहीर, युवा संरक्षक किशन डांगी, मंडल महामंत्री कमलेश शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, गिरिश आमेटा, प्रभारी शंभू सिंह राणावत, लाल चंद डांगी, गोविंद सरगरा, अधिवक्ता मुकेश मेनारिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बार नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत

बैठक में बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, महासचिव बाबुलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, लाइब्रेरी सेक्रेटरी सुरेश चंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल सहित पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, पूर्व पुस्तकालय सचिव भूपेंद्र मेनारिया का भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने तिलक, मोटडा एवं उपरणा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान बार अध्यक्ष सांगावत ने कहा कि बार हमेशा लोगो के हितों को लेकर कार्य करेगी और जहा-जहाँ भी बार की आवश्यकता होगी वहाँ बार खड़ी रहेगी और विकास के नए आयाम स्थापित करने की पूर्ण कोशिश करेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!