छाणी में मनाई क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती,
खेरवाडा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना खेरवाड़ा एवम् क्षत्रिय समाज ठिकाना छाणी द्वारा खेरवाड़ा उपखंड के ठिकाना छाणी में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर साहब फतेसिंह छाणी,मुख्य अतिथि करणी सेना जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाडा, विशिष्ठ अतिथि वागड़ क्षत्रिय महासभा के धर्मवीर सिंह भेयना, भोपाल सिंह सुआवत, सतवीर सिंह पहाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष, खेरवाडा तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह झुथरी, नागेन्द्र सिंह झिझवा थे।

महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर तिलक पुष्प माल्यार्पण किया गया, इसके बाद डीजे साउंड के साथ शोभायात्रा छाणी रावला परिसर से शुरु हुई जिसमे नन्हे मुन्ने बाल गोपाल महाराणा प्रताप के जयकारों को लगाते हुवे आगे आगे हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे ,शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई छतरी पहुंची, इस बीच मार्ग में जैन समाज और ब्राह्मण समाज द्वारा महाराणा प्रताप की तस्वीर पर तिलक पुष्प माल्यार्पण किया गया ।

मार्ग में छतों से पुष्प वर्षा की गई,शोभायात्रा में नन्हे मुन्ने बालक बालिका, क्षत्रिय सरदार, क्षत्रानिया सैंकड़ों की संख्या में शामिल हुई, छतरी पर भटेश्वर महादेव जी ओर छतरी पर पूर्वज पर दीपक माल्यार्पण किया गया, इसके बाद शोभायात्रा पुनःछाणी बड़ली होती हुई रावला चौक पहुंची जहा पर बेठक का आयोजन किया एवम् पधारे हुवे मेहमानो का तिलक, माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया,महाराणा प्रताप जयंती पर मेहमानो ने प्रताप के पद चिन्हों पर चलकर गांव और समाज का नाम रोशन करने की बात कही और समाज में फैली कुरीति को बंद करने की बात कही ।

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में करणी सेना तहसील उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, कमलेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, युवराज सिंह, जितेंद्र सिंह, रायबहादुर सिंह, गोपाल सिंह, हरि सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, झुथरी ग्राम के गोपाल सिंह, भोपाल सिंह, अमर सिंह, महीपत सिंह, जसवंत सिंह,हेमंत मेहता, विनोद कलाल, खेमराज प्रजापत समेत सैकड़ों करणी सैनिक और छाणी के क्षत्रिय सरदार और सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे , सभी मेहमानों का कुंवर जोगेंद्र सिंह छाणी ने स्वागत अभिनंदन किया,
