मेनार माल में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, ग्रामीणों ने 108 से भेजा उदयपुर हॉस्पिटल

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । खेरोदा थाना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे 48 पर मेनार माल में मंगलवार सुबह एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। जिससे उसे हल्की चोटे आयी। मौके पर आये ग्रामीण सूरज जोशी ने बताया कि मेनार माल में एक बाइक सवार मेनार की ओर से उदयपुर की तरफ जा रहा था कि इतने में मेनार माल में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, गनीमत रही कि वक्त घटना कोई भी वाहन सड़क से गुजर नही रहा था। मौके पर पहुँचे सूरज जोशी, कैलाश कलावत, शंकरलाल जणवा ने बाइक सवार को उसे उठाया और 108 हाइवे एम्बुलेंस को सूचना दी और हाइवे एम्बुलेंस के आने पर उसे उदयपुर इलाज के लिए भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार को बाहर की चोटों के अलावा अंदरूनी गंभीर चोटें भी हो सकती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!