मावली में मनाई महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मावली एवम क्षत्रिय समाज के लोगो द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई, जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सभी क्षत्रिय सरदारों ने सिर पर केसरिया बाना पहन रखा था शोभायात्रा क्षेत्र में निकली जगह जगह स्वागत किया । महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर तिलक माल्यार्पण किया गया, एवम् महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ बताया की हमे हमारे हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के कदमों पर चलकर नाम रोशन करना है। करणी सेना के यूवाओ ने महाराणा प्रताप जयंती पर तलवार बाजी की भी प्रस्तुति दी,शोभायात्रा में सैकड़ों दुपहिया वाहन और कई चार पहिया वाहन शमिल थे, महाराणा प्रताप के जयकारों से मावली गूंज उठा, महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के योगेंद्र सिंह कटार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बबलू सिंह जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा, जिला प्रभारी अर्जून सिंह चुंडावत, मान सिंह सांखला, लाल सिंह झाला, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, जीवन सिंह, फतेह सिंह, राहुल सिंह, गोविंद सिंह, आलोक सिंह, तीरथ सिंह,भोम सिंह, अरविंद सिंह समेत कई करणी सैनिक उपस्थित थे ।
