गांधीवादी विचारधारा शांति सौहार्द व अहिंसा पर सेमिनार व संगोष्ठी का आयोजन
भींडर,कन्हेयालाल मेनारिया । ब्लॉक स्तरीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन के तत्वावधान में आतंकवाद विरोध दिवस पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव जी गाँधी की पुण्यतिथि पर भींडर सर्किट हाउस में पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ गांधीवादी विचारधारा शांति सौहार्द व अहिंसा पर सेमिनार व संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि वल्लभनगर की लोकप्रिय विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत अध्यक्षता महात्मा गाँधी जीवन दर्शन के विधानसभा वल्लभनगर अध्यक्ष माधव लाल अहीर हिंता सरपंच व सह सयोजक डाल चंद नागदा भटेवर ने की ।। विशिष्ट अथितियों में भींडर पंचायत समिति के विकास अधिकारी विशाल सिपा, भींडर प्रधान हरि सिंह सोनिगरा , पूर्व प्रधान करन सिंह कोठारी , सूरजमल मेनारिया सालेड़ा सरपंच यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल जाट ,हिंता मंडल अध्यक्ष संपत सुथार , महिला कांग्रेस से संगीता गांगावत , भींडर नगरपालिका के पार्षद व सरपंच सहित गांधीवादी विचारक ,शिक्षा जगत से साहित्यकार स्काउट के छात्र तथा महानुभाव उपस्थित रहे ।। संगोष्ठी के पश्चात गांधीवादी , स्वतंत्रता सेनानियों को महात्मा गाँधी जीवन दर्शन की ओर से वल्लभनगर विधायक ने सम्मानित किया साथ ही महात्मा गांधी की विचारधारा को सभी ने गांव गांव व जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया ।।
