मावली थाने में सीएलजी की बैठक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई।जिसमें थानाधिकारी राव अजय सिंह बताया कि सभी त्योहारों को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर प्रेम बढ़ाए। किसी भी प्रकार की कोई सूचना हो तो थाने में सूचना दे ताकि त्वरित कार्यवाही कर उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा सके। वाहनधारियों को हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए,शराब पीकर गाड़ी नही चलाए। इस दौरान अल्पेश,आसूचना अधिकारी हरिओम, रामफूल,नरेन्द्र, धर्मवीर, चमन सिह,महिला कांस्टेबल मैना, रेखा कांस्टेबल सहित सीएलजी सदस्य रमेश जाट, ऋषि खत्री,सुभाष शोभावत, आतिक भाई, गोविन्द यादव,बालूराम सुथार,महेश पालीवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।
