कर्नाटक में कांग्रेस की जीत राजस्थान के लिए शुभ संकेत, बजरंग बली ने कांग्रेस को दिया आशीर्वाद:- विधायक प्रीति शक्तावत
भींडर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में नगर के सूरजपोल चौराहे पर विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्व में सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी की एव मिठाईया बांटी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद एव राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक प्रीति शक्तावत ने इस मौके पर कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत 2023 में राजस्थान के लिए एक शुभ संकेत है। कर्नाटक की जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। भगवान राम हम सभी के पूजनीय है। बजरंग बली ने शनिवार के शुभ दिवस पर कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद दिया है। इस दौरान भींडर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल लिखमावत, पार्षद लता चौबीसा गोपाल चौबीसा, नितिन चौबीसा,संगीता गंगावत, मुबीना बोहरा, सलीम मोहम्मद अब्दुल कादिर, चुन्नीलाल अहीर बंशीलाल चौबीसा,अली असग़र बोहरा, शोएब बोहरा आदि उपस्थित रहे।
