21 मई से 10 दिवसीय वल्लभनगर विधानसभा क्रिक्रेट महाकुंभ का होंगा शुभारम्भ
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । 21 मई से 10 दिवसीय वल्लभनगर विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ का होगा शुभारंभ मेनार के मधु श्याम स्टेडियम में वल्लभनगर विधानसभा के खेल महाकुंभ का शुभारंभ 21 मई से होगा इस महाकुंभ में भाग लेने हेतु विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 से अधिक टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है लगभग 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे सभी मैच दिन में ही होंगे लेकिन अत्यधिक गर्मी को देखते हुए दोपहर में 12:30 से 2:30 तक मैच नहीं होंगे खिलाड़ियों के विश्राम का समय रहेगा बाहर से आए हुए सभी खिलाड़ियों के ठहरने उत्तम व्यवस्था आयोजन कर्ता द्वारा रहेगी प्रतियोगिता में प्रथम रही विजेता टीम को ₹100000 का पुरस्कार तथा द्वितीय रहने वाली टीम को ₹31000 पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा सभी सर्वश्रेष्ठ प्रथम एवं द्वितीय रहे खिलाड़ियों को भी पारितोषिक प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव गहलोत , मुख्यमंत्री गहलोत के विशेषाधिकार लोकेश शर्मा तथा क्रिकेट संघ से जुड़े कई अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया है
आयोजन कर्ता मेनार निवासी दुर्गेश मेनारिया (भलावत) जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग उदयपुर देहात युवा कांग्रेस कमेटी उदयपुर ने बताया कि आजकल के युवा मोबाइलों में ही खोते जा रहे हैं शारीरिक गतिविधियों में कमी से शारीरिक नुकसान होता हैं कई प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों में दबी पड़ी हैं इसलिए ऐसे आयोजन से विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा एवं खेल खेल में शारीरिक व्यायाम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा जीवन में उन्नति और शांति के लिए स्वस्थ मन का होना बहुत जरूरी है और स्वास्थ्य मन स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है जीवन में शारीरिक स्वास्थ्यता अति आवश्यक है स्वस्थ शरीर खेलकूद एवं व्यायाम से ही प्राप्त होता है अतः इस आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तथा स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा!
