राउमावि मेनार में नवप्रवेशित बालिका का तिलक लगाकर किया स्वागत

वल्लभनगर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में स्थानीय परीक्षाओं के परिणामो की घोषणा के बाद प्रवेशोत्सव के पहले चरण के तहत नवप्रवेशित बालिका का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि इससे पूर्व राज्य सरकार के आदेशानुसार कक्षा 1 से 4 कक्षा 6, 7 एवं 9 एवं 11 के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। प्रवेशोत्सव के पहले चरण के तहत वार्ड अनुसार हाउस होल्ड सर्वे करवाया गया, जिसके तहत अनामांकित बालक-बालिकाओं की जानकारी लेकर उन्हें विद्यालय से जोड़ने हेतु अभिभावकों से संपर्क किया गया। इससे पूर्व परीक्षा प्रभारी कौशलेंद्र कुमार की अनुशंसा पर व्याख्याता दिलराज सिंह राजावत द्वारा परिणाम सुनाया गया।कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पुष्करराज मेंनारिया, कौशलेंद्र कुमार, व्याख्याता दिलराज सिंह, गोपाल मेंनारिया, चंदा कुमावत, रामचंद्र मेघवाल, पन्ना लाल लोहार, वार्तिका पंजवानी, राधा सुखवाल, कन्हैया लाल मेंनारिया, निर्मला मेंनारिया, सुरेश गरवाड़ा, नरेंद्र, शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया, राकेश मेंनारिया उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!