बोहरा समाज ने भींडर सामान्य चिकित्सालय में 14 लाख रु की सी-आर्म स्कैनर मशीन की भेंट

भींडर । स्थानीय दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहेब की तरफ से गुरुवार को स्थानीय गुलाब सिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय में 14 लाख रु की सी-आर्म स्कैनर मशीन भेट की गई।
सी आर्म मशीन का शुभारंभ बोहरा समाज के आमिल शेख हातिम सईद , वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हातिम अली बोहरा, पालिकाध्यक्ष निर्मला भोजावत द्वारा किया गया।,कार्यक्रम में आमिल शेख हातिम अली ने कहा की बोहरा समुदाय के धर्मगुरु ने अपनी भींडर यात्रा के दौरान हॉस्पिटल में सीआर्म मशीन लगाने एवं हॉस्पिटल के बुनियादी ढांचे को अपग्रडे करने के अनुरोध को स्वीकार किया था।वल्लभनगर विधायक प्रीती शक्तावत ने बोहरा समुदाय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब मौलाना साहब भींडर पधारे थे तब हमने उनको नेता प्रतिपक्ष मुबीना बोहरा के नेतृत्व में इस मशीन की मांग रखी थी आज हमारी यह मांग पूरी हुई। इस मशीन की मदद से ऑपेरशन के लिए बड़ी चीरफाड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी इससे मरीज को ज्यादा तकलीफ नहीं होगी। हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड भी तैयार है। इसके लिए 11 लाख रु विधायक मद से स्वीकृत किये है। यह हॉस्पिटल सभी नगरवासियों का है। इसे हम सभी को एकजुट होकर इसका विकास करना है। कुछ कारण होते है इसलिए कभी किसी को हटाया या लगाया जाता है यह मेरा सुझाव नहीं होता है हॉस्पिटल के पदाधिकारी व सभी की मांग होती है उस हिसाब से कार्य करती हूं। आखों के डॉक्टर की मांग भी जल्द पूरा करने का प्रयास करूंगी।इस मौके पर सीएमएचओ शंकर लाल बामणिया,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुंदरलाल लिखमावत, भींडर ब्लॉक महासचिव अनिल नागोरी, बंशीलाल चौबीसा, पालिका उपाध्यक्ष मगनीराम रेगर, मनोनीत पार्षद अली मेवाड़, नेता प्रतिपक्ष मुबीना बोहरा, राजू सोमानी, शोएब बोहरा, नितीन चौबीसा, पार्षद सलीम मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!