नि:शुल्क डाईबीटीज जांच महीने के प्रत्येक दुसरे शनिवार को रविवार को होगा स्वर्ण प्राशन शिविर
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को नि:शुल्क मधुमेह (डाईबीटीज) जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा । साथ ही रविवार को 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चो को निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक करवाया जायेगा यह जांच शिविर डाईबीटीज से पीड़ित लोगों के लिए मुफ्त होगा। इस जांच में ब्लड टेस्ट की जांच की जाएगी और उन्हें उनके डाईबीटीज के स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
डाईबीटीज के मरीजों को उनके रोग के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ यह शिविर उन्हें चिकित्सकीय उपचार एवं सलाह दि जाएगी । इस सेवा का उद्देश्य डाईबीटीज के बढ़ते मामलों को कम करना है और अधिक से अधिक लोगों को इस बीमारी से बचाना है।प्रभारी अधिकारी रसवैद्य शोभालाल औदीच्य इस मुहिम के बारे में कहा प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आगमी दो वर्षो तक नि:शुल्क डाईबीटीज जांच शिविर का आयोजन प्रातः 9 से 11 बजे तक किया जायेगा । रविवार को 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर रविवार को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक करवाया जायेगा जिससे आमजन लाभान्वित होंगे
