शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी, प्रदेश संरक्षक जगदीश चौधरी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान जोधपुर संगठन मंत्री जयदीप खेतानी सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी आज उदयपुर में राजकीय विशिष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई हुई उदयपुर संभाग के शारीरिक शिक्षकों की काउंसलिंग में पहुंचे, उदयपुर संभाग के सभी शारीरिक शिक्षको ने प्रदेश कार्यकारिणी का राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री भेरू सिह राठौड़ के नेतृत्व में गर्म जोशी से साफा और मालाएं पहनाकर स्वागत किया ।सम्भाग के संयुक्त निदेशक पुष्पेंद्र कुमार शर्मा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जी टाक ने रिव्यू डी पी सी की जानकारी दी लक्षमण दास वैष्णव उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि .का पदोन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका रही उदयपुर के विशिष्ट स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री भेरूसिंह राठौड़ ने दिया प्रदेशाध्यक्ष हापूराम ने केडर की ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण करने की बात रखी । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ने बताया कि प्रदेश संरक्षक जगदीश चौधरी ने खेल पिरामिड पर विचार रखे, साथ ही काउन्सलिंग में पदोन्नत हुए सभी शारीरिक शिक्षको को बधाई दी । प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार सभा अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान ने भी विचार रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा झाला ने कार्यक्रम में संबंधित सभी शारीरिक शिक्षकों का आभार प्रकट किया
कार्यक्रम का संचालन हरीश वैष्णव ने किया। उदयपुर संभाग के सभी जिलो से लगभग 250 शारीरिक शिक्षको ने कार्यक्रम में भाग लिया,13 साल बाद शुरु हुई शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति पर सभी ने खुशी जाहिर की।
