राजस्थान सरकार की प्रशासन गाँवो के संग ओर मंहगाई राहत शिविर से अनिता के परिवार वाले गद-गद हुए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा में आयोजित प्रशासन गाँवो के संग अभियान में दिनांक 24 अप्रैल को ग्राम पंचायत जावड मैं आयोजित प्रशासन गांव के सग एवं महंगाई राहत शिविर में विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह चुण्डावत द्वारा एक बालिका को अर्ध विक्षिप्त हालत में घूमते हुए देखा पूछताछ में यह पता चला कि उक्त बालिका शिजोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से ग्रसित है। चिकित्सा विभाग शिजोफ्रेनिया को मानसिक रोग नहीं मानता है अतः मेडिकल बोर्ड द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया जाना आवश्यक है। इस पर मावली उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास को अवगत करवाया गया उपखंड अधिकारी ने शिविर में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को बालिका के मनोरोग प्रमाण पत्र बनाने हेतु कहा चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अगले सोमवार यानी एक मई को ही मेडिकल बोर्ड के समक्ष बालिका को प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस पर उपखंड अधिकारी ने चिकित्सा अधिकारी को अगले सोमवार मेडिकल बोर्ड से मानसिक विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करवाने हेतु पाबंद किया चिकित्सा अधिकारी में तत्परता दिखाते हुए 1 मई को बालिका को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बोर्ड ने कुछ जांच हेतु मंगलवार का समय दिया इस पर उपखंड अधिकारी में जिला स्तरीय अधिकारियों से बात कर बुधवार को मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाया कर बालिका सुश्री अनीता पुत्री किशन सिंह निवासी बाड़ा बावड़ी को विकलांगता पेंशन जारी करवाई पेंशन ₹750 की दर से बनी तो इसको भी हाथों हाथ महंगाई राहत शिविर में ₹1000 करवा बालिका के घर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जाकर पी पी ओ प्रदान किया परिवार ने सरकार की संवेदनशीलता पर आभार जताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!