विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय भीण्डर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह “विजेत्री 2023” संपन्न हुआ
भीण्डर । विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान रावली पोल चौक मे हुआ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि हिम्मत सिंह झाला प्रभारी भाजपा वल्लभनगर विधानसभा थे। तथा अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश सोनी ने की , मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सुखवाल थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमान् किरण कुमार नागौरी रतन सिंह जी राठौड़ पंचायत समिति सदस्य, राधेश्याम मूंदड़ा पूर्व अध्यक्ष, भगवती लाल पंड्या जिला समिति सदस्य थे। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा के साथ संस्कार एवं भारतीय पद्धति छात्र-छात्राओं में स्थापित करना विद्या भारती का उद्देश्य है विद्या भारती का बालक अंग्रेजी हिंदी और संस्कृत तीनों भाषा सीखता है तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है, वह परिवार के साथ समाज व राष्ट्र की चिंता भी करता है। कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य, युगल नृत्य , नृसिह अवतार नाटिका, शिवाजी का मंचन, शिशु वाटिका पहेलियां, संस्कृत समूह गान, शिशु वाटिका कविता व नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे । साथ ही विद्यालय की 16 प्रतिभाओं का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत सचिव मदन लाल चौबीसा, प्रधानाचार्य इंद्र लाल चौबीसा तथा प्रबंध समिति सदस्यों ने किया संचालन विद्या टिलावत ने किया।
