भींडर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा हुई शुरू

साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती के मुखारविंद से होगी कथा

भींडर । भींडर नगर के आराध्य देव नृसिंह भगवान के प्रकटोत्सव नृसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष में भक्त प्रह्लाद धर्म जागरण सेवा समिति सुंदरकांड मंडल मेवाड़ की और से शुक्रवार को भिन्डेश्वर महादेव स्थित शिव वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा का श्री गणेश हुआ। भिन्डेश्वर महादेव से प्रातः 10:00 कलश यात्रा शुरू हुई जो नगर के सूरजपोल नृसिंह मंदिर, रावली पोल, सदर बाजार, मोचीवाड़ा, हिता गेट, अंबेडकर मार्ग, गायत्री चौक होते हुए पुनः शिव वाटिका में पहुँची यात्रा में बैंड बाजों की स्वर लहरियों में पुरुष पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नाचते गाते हुए चले महिला सज धज कर सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। बग्गी में साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती नगर वासियों से अभिवादन किया भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया
कथा प्रतिदिन शाम 7:15 से रात्रि 10:15 कथा होगी कथा में भींडर सहित आसपास के गांवो के भक्तजन कथा श्रवण करने के लिए आएंगे साथ ही साधु-संतों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!