टीडी थाना पुलिस की इस साल में चोथी बडी कार्यवाही फॉर्चुनर गाडी में करीब 03 लाख कीमत की अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के 40 कार्टुन परिवहन करते हुये कार सहित जब्त 

उदयपुर | श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री विकास शर्मा चलाये जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान रोशन लाल पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्री भूपेन्द्रसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में मन थानाधिकारी कमलेन्द्रसिह मय टीम को आज मध्यरात्रि मुखबीर खास की सूचना मिली की एक फॉर्चूनर कार जिसके शीशे काले रंग के व गाडी सफेद रंग की है जिसके रजिस्टेशन न. GJ06JE7797 जो उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रही है जिसमें अवैध शराब हो सकती है सूचना विश्वनीय होने पर मन एसएचओ मय जाप्ता के साथ समय 09.10 पीएम पर बोरीकुआ पहुँच कर नाकाबंदी शुरू की गई दोराने नाकाबन्दी समय 09. 40 पीएम पर उक्त हुलिये की एक फॉर्चूनर कार रजिस्टेशन न GJ06JE7797 आती हुई नजर आई जिसको हाथ के ईशारे से रूकवाया गया तो नाकाबन्दी तोडकर भागने लगे जिस पर मन एसएचओ द्वारा सरकारी वाहन से पिछा कर वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो टीडी नाल से यु टर्न लेकर उदयपुर रोड की तरफ भागने लगा उक्त वाहन से GJ06JE7797 ने उदयपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे 48 के बोरीकुआ से बोरीकुआ नाल की ओर जाने वाली रोड पर भगा ले गया तथा बोरिकुआ फला नाल मे खडी कर चालक व एक अन्य व्यक्ति दोनो पहाड़ो के पीछे भाग गये जिस पर मन एसएचओ मय जाप्ता द्वारा डेगन लाईटों से सर्च अभियान चलाया फिर भी दोनो का पता नही लगा । जिस पर मन एसएचओ मय जाप्ता द्वारा फॉर्चूनर GJ06JE7797 की फाटक खोलकर देखा तो राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब भरी हुई नजर आई। जिस पर कार फॉर्चुनर मे भरी अवैध अग्रेजी शराब के कुल 40 कार्टुन को जब्त किया । मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जावर माईन्स थानाधिकारी साहब श्री रमेश चन्द्र द्वारा किया जा रहा है ।

पुलिस टीम:-

1 श्री कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी टीडी 2 श्री जितेन्द्र हैडकानि 215 3. श्री राजेश हैडकानि 878 4.कानि नरेन्द्र जाखड 2400 ( विशेष भुमिका ) 5. कानि भुपेन्द्र सिंह 387 6. कानि विकास 2704 7. कानि शंकरलाल 2359 8 कानि रमेश न.2342 9. कानि विपिन 3004 10 कानि मुकेश न. 2640 11. कानि शान्ति लाल न 2289 12. चालक कानि विरेन्द्र सिंह न. 2009 13. कानि दीपक न. 2161

 

इनपुट : दीपक पटेल 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!